पोषण भी,पढ़ाई भी।
राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड सभागार में गुरुवार को आंगनवाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ अखिलेश कुमार उपस्थित थे।

बीडीओ श्री कुमार संबोधित करते हुए बताया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।बच्चों की सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक पोषण भी प्रदान करना है।खेल खेल में बच्चों को कैसे पढ़ाना है आदि बिंदुओं पर जोर दिया गया।मौके पर समाज कल्याण प्रधान लिपिक महेश प्रसाद,महिला पर्यवेक्षिका मनीषा गुप्ता,सुनीता रानी,अल्पना तिर्की, कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक कुमार समेत आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



