पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा ओपी थाना क्षेत्र से बीते गुरुवार संध्या 8 बजे पदमा ओपी पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक क्रमांक जे एच 02 बी क्यू3194 को चोरी के आटे के साथ जब्त किया गया। ट्रक के साथ चालक सह मालिक सरैया निवासी केदार यादव पिता शंकर यादव को भी गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त केदार यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 5अगस्त को उसके परिचित गौरिया कर्मा निवासी कैलास यादव ने एक आंटे लदे ट्रक(जे एच 24के 4499) को रखवाने की बात कही जो गिरिडीह के संतोष यादव का है।ट्रक को केदार यादव ने अपने निजी कैंपस रेवा यादव पब्लिक स्कूल के कैंपस में रखवाया।।बाद में केदार यादव को उक्त ट्रक में लदे आंटे के चोरी का होने की बात पता चलने पर उक्त आटे को अपने ट्रक जे एच 02 बी क्यू 3194)में लोड कर उसे खपाने का प्रयास किया जा रहा था।

पदमा ओपी पुलिस के द्वारा कांड संख्या 307/25 दिनांक 22.08.2025 को अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया गया है,एवं दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है,साथ ही अभियुक्त केदार यादव को जेल भेज दिया गया है।ज्ञात हो कि उक्त चोरी हुए आंटे पर यु पी के सोनभद्र में भी मामला दर्ज किया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



