राहुल कुमार गुप्ता,संवादाता, समाज जागरण।
विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।बैठक में अनुमानित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई।बीडीओ अखिलेश कुमार ने अधिकारियों को आपदा से निपटने की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया।जल प्रपात/डैम,नदी में घाट,बाढ़ क्षेत्र/जल जमाव,
गोताखोर की सुची बनाने पर जोर दिया गया।
सभी पंचायत स्तर पर शेफ हाउस बनाकर इसका प्रभारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया।
आवास विहीन लोगों पर नजर बनाए रखने के अलावा
जल जमाव/नाली सफाई का कार्य करने पर जोर दिया गया।
जर्जर पुल/पुलिया और डोभा/तालाब पर की निगरानी करने का निर्देश दिया गया।बैठक में स्वास्थ विभाग,जल संस्थान,विद्युत विभाग,पुलिस अधिकारी,मुखिया,पंचायत सचिव,रोजगार सेवक समेत कई विभाग के कर्मी मौजूद थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



