google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 43 । अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ो योग साधकों ने किया गया योगाभ्यास

समाज जागरण डेस्क

नोएडा / गौतमबुद्धनगर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नोएडा सेक्टर 43 स्थित स्ट्रेलर ग्रीन पार्क मे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार न्यास से तत्वावधान मे योगाभ्यास का आयोजन किया गया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जारी योगा प्रोटोकाल के अनुसार सैकड़ो योग साधकों सामुहिक योगाभ्यास किया।

करो योग रहो निरोग, पहला सुख निरोगी काया

योग गुरु सीताराम जी ने अपने संबोधन मे कहा कि मनुष्य के लिए सबसे पहला सुख होता है निरोगी काया, शरीर से सुखी रहे तो उसके पास मे बांकी के कोई दुख नही बचता। शरीर को सुखी स्वस्थ्य रखने के लिए जरूरी है रोज योग करना। इसिलिए कहते है करो योग रहो निरोग। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ्य शरीर मे ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है। आज समाज मे चारों तरफ जो बुराई फैला है उसका यही कारण है कि हम लोग योग को पूरी तरीके जीवन मे नही अपना रहे है। आज योग के माध्यम से हजारों प्रकार के बिमारियों का ईलाज संभव है, लेकिन योग करना पड़ेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)