google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रखण्ड क्षेत्र के दो पंचायतो में आपकी योजना आपके सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन

शिविर में अंचला अधिकारी ने दूध मुहे बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन बनाया

समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया

पलामू (झारखंड)प्रखण्ड क्षेत्र के अति सुरवर्ती पंचयात करकट्टा एव डागर में सेवा अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना आपके सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर का आयोजन किया गया. करकट्टा शिविर का शुभारंभ अंचला अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिंह जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान पंचायत समिति सदस्य बसन्ती देवी मुखिया मंजू देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उक्त शिविर में सभी विभागों का अलग-अलग स्टॉल लगाया गया था.शिवर में मईया समान योजना,अबुआ आवास,पीएम आवास को नए राशन कार्ड एवं परिवार के सदस्यों का नाम जुड़वाने को लेकर अधिक लोगों की भीड़ देखी गई. अबुआ आवास एवं मईया सम्मान योजना के पोर्टल नहीं खुलने से लोगों में निराशा देखा गया और स्ट्रॉल लगाया गया था जिसमें हाथों-हाथ काम होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल था

डागर पंचयात के अति सुंदरवर्ती इलाका जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता था पंचयात सचिवालय में शिविर का आयोजन किया गया.जहाँ अंचला अधिकारी सह प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी ने फीता काटकर कर कार्यक्रम का सुरुवात किया और सभी विभाग के स्टाल को बारी-बारी से निरक्षण किया एव बाल विकास परियोजना के सेविका के द्वारा गोद भराई, अनप्रश्न का आयोजन किया गया था.अंचला अधिकारी संजय सिंह ने दूध मुहे बच्चों को खीर खिलाकर अनप्रश्न मनाया ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे सुदूरवर्ती इलाका में सरकार के जल कल्याणकारी योजना डायरेक्ट हम सभी तक पहुंच रहा है।

AapkiYojana, #AapkiSarkar, #AapkeDwaar, #GovernmentScheme, #PanchayatCamp, #RuralDevelopment,


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)