नगर अध्यक्ष बने डॉ ललिता कुमारी एवं नगर मंत्री अमरदीप कुमार बने
मिंटू कुमार संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग।
आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बड़कागांव नगर का नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।जिसमें मुख्य रुप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झारखंड प्रांत के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश सर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता, विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष बबलू मेहता,हजारीबाग नगर मंत्री साहिल सिंह उपस्थित हुए। डॉ सुरेश सर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद लगातार छात्र और समाज के विभिन्न समस्याओं का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और आज राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है ।बाबूलाल मेहता ने कहे की विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील ,एकता के मूल मंत्र पर काम करती है ठीक करेंगे चार काम प्रवेश ,परीक्षा ,परिणाम, और पाठ्यक्रम । विद्यार्थी परिषद् हमेशा छात्रों की आवाज बन कर परिसर में कम करती रहती है।
बबलू मेहता ने पुरानी नगर इकाई को भंग कर नई नगर इकाई का घोषणा किया जिसमें नगर अधक्ष्य डॉ.ललिता कुमारी, नगर मंत्री अमरदीप कुमार, नगर उपाधक्ष्य ऋतु राज सर, नगर सह मंत्री क्रमस बबीता कुमारी शिवम, शिवमणि, जयहिंद, नगर SFD प्रमुख सतीश कुमार, नगर SFD प्रमुख नमीता कुमारी नगर कला मंच पार्वती कुमारी, खेलो भारत संयोजक रवि नायक के संयोजक बने,नगर कार्यकारिणी सदस्य सोनू कुमार, पवन गुप्ता , मनीष, मेघनाथ आदि कार्यकर्ता बने
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



