दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले की नई जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने आज गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जिले के विकास को बढ़ावा देना और सुशासन को सुनिश्चित करना है।डीएम अभिलाषा शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर सुलभता बढ़ाई जाएगी ताकि आम जनता अपनी समस्याएँ बिना किसी कठिनाई के अधिकारियों तक पहुँचा सके। उन्होंने आगे कहा कि जन-समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु जिला प्रशासन हमेशा सक्रिय रहेगा और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएंगे।उन्होंने जिले में चल रही सभी महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं और विकास योजनाओं की नियमित व कड़ी मॉनिटरिंग करने का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा कराना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि जनता शीघ्र लाभान्वित हो सके।अभिलाषा शर्मा की नियुक्ति को प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा और नई उम्मीदों का संकेत माना जा रहा है। स्थानीय लोग उनसे पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन की उम्मीद कर रहे हैं, साथ ही विकास कार्यों में नई गति आने की संभावना भी जताई जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



