दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)औरंगाबाद जिले की नई जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा का आज गुरुवार को नबीनगर में आगमन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नबीनगर अरुण सिंह ने पौधा और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। डीएम अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को नबीनगर प्रखंड के बड़ेम स्थित सूर्य राघव मंदिर में दर्शन किया और बताया कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह भी उपस्थित थे। इस अवसर पर डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा कि वह जिले के विकास के लिए काम करने के लिए उत्साहित हैं और सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करती हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जिले के लोगों की समस्याओं का समाधान करना और जिले के विकास को बढ़ावा देना है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



