google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अभिमन्यु चुने गए ओढ़ा पंचायत समिति के नए अध्यक्ष

ओढ़ा पंचायत समिति के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को उपमंडल अधिकारी (ना.) मोहित कुमार की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। इस चुनाव में वार्ड नंबर-3 के सदस्य अभिमन्यु पुत्र राजेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से ओढ़ा पंचायत समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।

एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि समिति का अध्यक्ष पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था। राज्य चुनाव आयोग हरियाणा और उपायुक्त के दिशा-निर्देशों के तहत 02 दिसंबर मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। नामांकन प्रक्रिया के दौरान केवल एक उम्मीदवार ने ही नामांकन भरा, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान पंचायत समिति के कुल 18 सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर बीडीपीओ अमन मित्तल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एसडीएम मोहित कुमार ने कहा—
“चुनाव पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत सम्पन्न कराए गए। आशा है कि नया अध्यक्ष पंचायत क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

ओढ़ा #पंचायतसमिति #अध्यक्ष #हरियाणान्यूज़


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)