मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशों के क्रम में विगत दिवस जनपद में विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किए गए।
नोएडा डिग्री कॉलेज, भंगेल अस्पताल तथा नोएडा जिला अस्पताल में आयोजित इन कार्यक्रमों का नेतृत्व जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आर. पी. सिंह सहित संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने किया।
नोएडा डिग्री कॉलेज में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आर. पी. सिंह और प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. दिनेश चंद की अध्यक्षता में रैली तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. सिंह ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक किया तथा शीर्ष 2 प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कार्यक्रम समन्वयक, टीबी-एचआईवी समन्वयक, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक व अकाउंटेंट उपस्थित रहे।
भंगेल अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी डॉ. यतेन्द्र की अध्यक्षता में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में आईसीटीसी काउंसलर एवं एलटी मोनिका मावी तथा नेहा राघव शामिल हुईं।
बसेरा सामाजिक संस्थान के सौजन्य से जिला अस्पताल नोएडा में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर. पी. सिंह ने की, जिन्होंने उपस्थित लोगों को एड्स से बचाव एवं जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कार्यक्रम समन्वयक, टीबी-एचआईवी समन्वयक, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, अकाउंटेंट, आईसीटीसी/पीपीटीसीटी/एसटीआई काउंसलर, एलटी, सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र का स्टाफ तथा एनजीओ प्रतिनिधि ज्योति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



