दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद )
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र से धुंधुआ गांव निवासी फरार वारंटी चंदन कुमार को पुलिस छापेमारी द्वारा उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त वारंटी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत था पुलिस लंबे अरसे से तलास कर रही थी । छापेमारी मे थानाध्यक्ष सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



