जयनगर नित्यानंद झा राजू 03 जुलाई
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जयनगर कमला रोड स्थित आर्यकुमार पुस्तकालय परिसर के मातृ मंदिर सभा कक्ष में सत्संगी वृन्द सत्संग केंद्र जयनगर के तत्वावधान में श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी के अनुयायियों के द्वारा विशेष पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ गुरु पर्व के रूप में गुरुपूर्णिमा का पर्व मनाया गया। आयोजन को लेकर भव्यता से गुरुदेव का दरबार सजाया गया । अनुयायियों के द्वारा श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र गुरुदेव जी का विशेष पूजा पाठ के साथ धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पूजा पाठ के पश्चात सत्संग , प्रवचन , संगीत मय भजन कीर्तन , ग्रन्थ आदि का पाठ, धर्म सभा अनुयायियों का सम्मेलन ,भव्य आरती और विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। सत्संग और प्रवचन के माध्यम से विश्व शांति औरआपसी भाई चारे का संदेश दिया और सभी की शुभ मंगल के साथ विपदाओं महामारी से बचाव की कामना की गई।प्रवचन के माध्यम से प्रवचनकर्ताओ ने कहा कि सत्कर्मी बने, पर्यावरण की रक्षा करें, शिक्षित समाज हो,नशा पान से दूरी रख सामाजिक कुरीतियों को दूर भगाये, आपसी भाई चारा, बुजुर्गों और निःसहाय की निःस्वार्थ भावना का पालन करें। सत्संग, भजन कीर्तन से मन को शांति मिलती और सुखद जीवन की अनुभूति प्रदान होती हैं। सही गुरु का चुनाव कर ससमय धार्मिक बने पाखंड से दूर रहें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कई सत्संगी वृंद अनुयायियों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अनुयायियों ने एक से बढ़ कर एक संगीतमय भजन की प्रस्तुति दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



