दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा विकासार्थ
विद्यार्थी व विश्व पर्यावरण दिवस पर बृहस्पतिवार को पर्यावरण संदेश यात्रा निकाली गयी। जागरूकता अभियान पर जन चौपाल एवं वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से जीआईसी प्रिंसिपल अजय सिंह, राम रक्षा, सतेश, इमरान, सतीश सहित छात्र छात्राएं शिक्षक एवं नगर के लोग सम्मिलित रहे. वृक्षारोपण कार्यक्रम जीआईसी, भाऊराव देवरस महाविद्यालय प्राचार्य के नेतृत्व में और नंदनवन में किया गया. कार्यक्रम की अगुवाई संयोजक जिला संगठन मंत्री नरेन्द्र व राजन सोनी द्वारा की गई. कार्यक्रम के पूर्व दर्जनों छात्रों ने जागरूकता पर नगर जुलूस निकाली. यह जुलूस टीसीडी ग्राउंड से निकल कर म्योरपुर तिराहा, तहसील मोड़, अमवार मोड़ होते हुए वापस होकर टीसीडी पहुँच कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



