दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड के जाबर गांव में बृहस्पतिवार को अमृत सरोवर तालाब पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान खंड विकास अधिकारी रामविलास चौरसिया ने वृक्षारोपण किया. इस अवसर पर बीडीओ ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ, सुंदर और संतुलित पर्यावरण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए आवश्यक है बल्कि आने वाली पीढियों के लिए भी यह एक स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने भी वृक्षारोपण कर, सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे प्रकृति के अमूल्य उपहार जैसे वन, नदियां, पर्वत और जैव विविधता की संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करें. कार्यक्रम मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय कुमार जायसवाल, सचिव अनीश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



