google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गढ़वा की धरती पर अभाविप का 26वाँ प्रदेश अधिवेशन सम्पन्न, छात्र शक्ति से राष्ट्र निर्माण का संकल्प

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़: गढ़ की देवी गड़वा स्थित शहीद रामप्रीत ठाकुर नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 26वाँ अखिल भारतीय प्रदेश अधिवेशन भव्य एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि आने वाले समय में राष्ट्र की बागडोर संभालने वाले नेतृत्व इसी सभागार में मौजूद हैं। उनके ओजस्वी वक्तव्य से छात्र-छात्राओं में नया उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

अधिवेशन के दौरान मध्यप्रदेश के सुप्रसिद्ध गायक श्री मोहित शेवानी ने “गाथा श्रीराम मंदिर की” की संगीतमय प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

संगठनात्मक दृष्टि से भी अधिवेशन महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर चांडिल की निकिता जालान, कुकड़ू प्रखंड के विकास महतो तथा सरायकेला के सुमित ठाकुर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुल्क, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल, प्रदेश मंत्री श्री प्रकाश टूटी, प्रांत संगठन मंत्री श्री नीलेश कटारे, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. दीपनारायण जयसवाल, सनातन गोराई सहित बड़ी संख्या में अभाविप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अभाविप का यह प्रदेश अधिवेशन छात्र शक्ति को राष्ट्रहित में संगठित करने की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायी प्रयास के रूप में यादगार बना।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)