google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

काशिफ़ रज़ा की शाही इमाम पंजाब हज़रत मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी साहब से लुधियाना में अहम मुलाक़ात

संवादाता परमबीर पात्रो समाज जागरण

पूर्वी सिंहभूम के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) काशिफ़ रज़ा ने पंजाब के लुधियाना में देश की अज़ीम शख़्सियत और बड़े आलिम-ए-दीन, शाही इमाम पंजाब हज़रत मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी साहब से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक और कौमी एकता से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।मुलाक़ात के दौरान हज़रत मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी साहब ने समाज में आपसी भाईचारे, अमन और इत्तेहाद-ए-मिल्लत की अहमियत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में समाज को जोड़ने और नफ़रत की दीवारों को गिराने के लिए आपसी संवाद और मोहब्बत बेहद ज़रूरी है।वहीं काशिफ़ रज़ा ने समाज के वंचित, पिछड़े और दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और आपसी सौहार्द को मज़बूत करने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक नेतृत्व के साझा प्रयास से ही एक मज़बूत, समरस और इंसाफ़पसंद समाज की नींव रखी जा सकती है।इस अवसर पर हज़रत मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी साहब ने जानकारी दी कि वे 18 जनवरी को जमशेदपुर तशरीफ़ लाएंगे, जहां वे “इत्तेहाद-ए-मिल्लत” के उन्वान से अवाम को खिताब करेंगे। अपने संबोधन में वे समाज को एकता, भाईचारा, आपसी मोहब्बत और सामाजिक सौहार्द का पैग़ाम देंगे।हज़रत मौलाना साहब के जमशेदपुर आगमन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। काशिफ़ रज़ा ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं और देश में अमन-चैन और भाईचारे की फ़िज़ा को मज़बूत करते हैं।
यह मुलाक़ात सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम के रूप में देखी जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)