दैनिक समाज जागरणब्यूरो/ चीफ उमाकांत साह/
पुलिस से बचने के लिए पेट्रोलियम टैंकर का किया इस्तेमाल
बांका/बोंसी/जिला अधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, बावजूद शराब तस्कर अलग-अलग तरीके के हथकंडे अपना कर शराब की खेती पहुंचाने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर बोंसी थाना क्षेत्र के भलजोर चेक पोस्ट पर शुक्रवार 12 बजे के करीब उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के क्रम में एक पेट्रोलियम टैंकर के चेंबर में छुपा कर ले जा रहे लाखों रुपए की विदेशी शराब जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। साथ में प्रयुक्त वाहन चालक सह शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार भलजोर बॉर्डर के चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग के विजय कुमार पंडित एवं मद्य निषेध के सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को वाहन जांच के क्रम में एक टैंकर जिसमें हिंदुस्तान पैट्रोलियम अंकित के दो चेम्बरों से 155 पेटी विदेशी शराब बरामद किया है। जिसमें रॉयल सन व्हिस्की 750ml का 49 पेटी 375ml का 53 पेटी 180ml का 53 पेटी कुल 4396 बोतल यानी 1375.92 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. पूछताछ करने पर बताया गया कि शराब हंसडीहा से नवगछिया टोल प्लाजा ले कर जा रहा था।

वही टैंकर चालक सह शराब तस्कर की पहचान बेगूसराय जिला के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के भिट्ठा टोला निवासी अंशु कुमार पिता मुन्ना सिंह के रूप में की गई है। जिसे उत्पाद विभाग पुलिस ने शराब तस्कर के विरुद्ध मद्द उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बांका जेल भेज दिया।
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*
समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट… - सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय
बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी… - समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस… - UPSSSC PET 2026: 23, 24 और 25 अक्टूबर को होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, आयोग ने प्रस्तावित की परीक्षा तिथि
**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आयोग द्वारा जारी **विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026** के अनुसार PET-2026 की लिखित परीक्षा **23, 24 और 25 अक्टूबर 2026** को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



