google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

त्योहार से पहले हादसा: 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मूर्ति कलाकार की मौत

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। नगवां ब्लॉक क्षेत्र के पनिकप खुर्द गांव में गुरुवार शाम 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से 23-24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान संदीप विश्वकर्मा पुत्र कांता प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी पनिकप खुर्द, थाना रायपुर के रूप में हुई है। संदीप खलियारी बाजार से आगे मुख्य मार्ग पर विश्वकर्मा मूर्ति कला केन्द्र के नाम से दुकान चलाते थे। वह मूर्ति बनाने के कुशल कलाकार थे और कम उम्र में ही अपनी कला के कारण क्षेत्र में पहचान बना चुके थे।
बताया गया कि नवरात्रि को लेकर संदीप दुर्गा प्रतिमा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां तैयार कर रहे थे। उन्हें अलग-अलग स्थानों से मूर्तियों के ऑर्डर भी मिले थे। मूर्ति निर्माण के साथ वह डीजे बजाने का काम भी करते थे। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से डीजे के सामान को बचाने के लिए संदीप डीजे वाहन पर चढ़कर तिरपाल ढकने लगे। इसी दौरान वह वाहन के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में संदीप को उपचार के लिए सीएचसी वैनी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना से क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)