दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग कांडों में कार्रवाई करते हुए तीन प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।माली थाना कांड संख्या 194/26 में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान महाराणा भारती, पिता सुरेश भारती और अक्षय कुमार, पिता महाराणा भारती दोनों ग्राम खैरा पिपरा, थाना माली, जिला औरंगाबाद के निवासी बताए जाते हैं। इन पर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार इन दोनों के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक कांड दर्ज हैं।
वहीं माली थाना कांड संख्या 195/26 में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार, पिता राजू भारती, ग्राम पिपरा खंभा, थाना माली, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है। इस पर भी मारपीट का आरोप है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इसके विरुद्ध भी पूर्व से कई आपराधिक कांड दर्ज है।माली थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



