
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 27 जून 2023 आज दिनांक 27.6.2023 को प्रखंड मुख्यालय नबीनगर के सभागार भवन में 221 नबीनगर विधान सभा के सभी बीएलओ की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी नबीनगर देवानंद कुमार सिंह ने किया। बैठक मे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कड़ी चेतावनी के साथ आदेश जारी किए हैं की निकम्मे बीएलओ जो कार्य नही कर रहे है उन पर विभागीय करवाई की जाएगी।
बैठक मे जेंडर रेसीयो में सुधार लाने के लिए बीएलओ को बताया गया। साथ ही सभी बीएलओ को स्थल पर जाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ देवानंद कुमार सिंह ने बताया कि संतोष जनक कार्य करने वाले बीएलओ को पुस्कृत किया जायेगा।बैठक में शिक्षक धनंजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह,मनीष कुमार,आनंद कुमार सहित अन्य बीएलओ उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



