google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ऋषियों का सद्साहित्य मनुष्य को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है’’…….उमानंद शर्मा


गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 390वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘रेस आई.ए.एस. कोचिंग, शाखा इन्दिरा नगर, लखनऊ,‘‘ के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 390वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट की वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. नरेन्द्र देव एवं श्रीमती सरोज देव ने भेंट किया एवं उमानंद शर्मा ने सभागार में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी एवं हिन्दी संस्करण, अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट किया।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषियों का सद्साहित्य मनुष्य को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है’’। इस अवसर पर श्री वी.के. श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे तथा केन्द्र हेड श्रीमती नेहा कपिल ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री उमानंद शर्मा, श्रीमती ऊषा सिंह, डॉ. वी.के. श्रीवास्तव, संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश शुक्ला, प्रबन्ध निदेशक श्रीमती लोली शुक्ला, तरूण शर्मा, नेहा कपिल, सुश्री सान्वी शुक्ला, सहित संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)