google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा विजयगढ़ किला का निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र ऋषभ रुणवाल द्वारा थाना रामपुर बरकोनिया क्षेत्रान्तर्गत स्थित विजयगढ़ किला का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विजयगढ़ किला परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन, पार्किंग, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही श्रावण मास में धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आवश्यक पुलिस प्रबंधों की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता*ल देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। किला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क एवं अलर्ट मोड पर रखा जाए। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए उनकी आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध प्रभावी रूप से सुनिश्चित किए जाएं।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)