अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 02 जनवरी 2024:–बीते कल मर्माहत और दिल दहला देने वाली घटना जिसमें आदित्यपुर बाबाकुटी के 6 युवकों की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, उसी कार में सवार और दुर्घटना में घायल बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती रवि शंकर झा और स्टील सिटी नर्सिंग होम में भर्ती हर्षवर्धन झा को देखने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह अस्पताल पहुंचे, घायलों का हाल-चाल जाना और परिजनों से मिलकर बातचीत की।
स्टील सिटी नर्सिंग होम में इलाजरत हर्षवर्धन झा के पिता जितेंद्र झा ने बतलाया कि कल दाहिने पैर के फ्रैक्चर हिस्से का सफल ऑपरेशन डॉक्टर द्वारा किया गया हैl संभव है 1-2 दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। दुर्घटना में घायल हर्षवर्धन झा वर्तमान में आर्का जैन यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में फाइनल ईयर इंजीनियरिंग के छात्र हैं।
दुर्घटना में घायल बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती रवि शंकर झा के चिकित्सकों से भी पुरेंद्र नारायण सिंह ने बातचीत कीl रवि शंकर झा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत है।
घायलों से मिलने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे गजेंद्र झा, देव प्रकाश, सावन गुप्ता शामिल थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



