
अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 10 अगस्त 2023:– सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ए रोड निवासी एक युवक ने बुधवार रात को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय विशाल बासा ने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है. घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी.
पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि युवक और उसकी पत्नी के बीच अनबन था, कुछ दिन पहले ही दोनों अलग हुए थे. पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



