इलाज के दौरान बच्ची की हुई मौत, मां इलाजरत।
अरविंद कुमार यादव।
कटकमसांडी (हजारीबाग) घरेलु आपसी विवाद में एक मां ने ममता को तार तार कर चार वर्षीय पुत्री को ज़हर देकर खुद ज़हर खा ली। परिजनों ने आनन फानन में दोनो मां पुत्री को शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो दिनों के इलाज के दौरान बच्ची शिवानी कुमारी ने मंगलवार की रात्रि दम तोड़ दिया। जबकि मां का इलाज चल रहा है। घटना रविवार के शाम की बताया गया। मामला कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कसियाडीह टोला की है। बूधवार को अपराहन तीन बजे बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला सुमन देवी अपने पति सुरेंद्र यादव की दूसरी पत्नी है। आपसी घरेलु विवाद में महिला ने मानसिक संतुलन खो कर यह कदम उठा ली। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल, बच्ची की असामयिक मौत से गांव में मातम का माहौल है। चार माह के अंदर कटकमसांडी में ज़हरखुरानी का यह दूसरा मामला है। कटकमसांडी चट्टी निवासी एक दंतचिकित्सक ने न्यू एरिया हजारीबाग के आवास मे अपने दो मासूम बच्चों को जहर खिलाकर व खुद खाकर मौत को गले लगाया था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



