अफसर शाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखिया संघ का अनिश्चित कालीन धरना का चौथे दिन भी गुजरा

भ्रष्टाचार पर अंकुश नही लगाया जाता तो जल्द टाईगर जयराम महतो आयेंगे – उदय मेहता

इचाक संवादाता।

प्रखंड सह अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार, अफसरों की मनमानी एवं मनरेगा में बीडीओ एवं सीओ की दखल अंदाजी से तंग होकर प्रखंड के 19 पंचायत के मुखिया का प्रखंड मुख्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा. अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सकेंद्र प्रसाद मेहता ने किया.मंच संचालन ओमप्रकाश मेहता ने किया.धरना का समर्थन देने गुरुवार को जेबीकेएसएस के नेता एवं कार्यकर्ता धरना स्थल पहुंचे एवं आंदोलन का समर्थन किया.जिप सदस्य रेणु देवी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में अधिकारियों के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों का अधिकार का हनन करना अनुचित है.भ्रष्टाचार चरम पर है उपायुक्त को सूचना देने के बाद भी सार्थक पहल नहीं किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है.उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार ने कहा बीडीओ का ट्रांसफर होना समस्या का समाधान नहीं बल्कि कुव्यवस्था में सुधार लाना है। जेबीकेएसएस नेता रविशंकर यादव ने कहा बीडीओ सीओ की मनमानी नहीं चलेगी.आचरण एवं कार्यशैली में सुधार नहीं होता है तो हमारा संगठन उग्र आंदोलन कर जनता के हित में कार्य करेगा. जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने कहा कि जब तक मनरेगा के सारे कार्य पंचायत सचिवालय में नहीं किया जाता और सात सूत्री मांग पूरा होता मुखिया संघ का आंदोलन जारी रहेगा.वही जेबीकेएसएस नेता उदय मेहता ने संबोधन करते हुए कहा भ्रष्टाचार को अंकुश नहीं लगाया जाता है तो बहुत जल्द हम टाईगर जयराम महतो को बुलाकर बड़ी आंदोलन करने पर बेबस होंगे। कांग्रेस नेत्री रेणु कुमारी, युवा नेता गौतम कुमार,प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर दास, मुखिया सुनीता देवी, मीना देवी, पत्रकार अनिल कुमार, रणजीत कुमार,पूर्व मुखिया इंद्रदेव मेहता, मंजू देवी ने भी संबोधित किया. धरना में मुखिया मोदी मेहता ,उमेश प्रसाद ,निशु कुमारी,संगीता देवी,काजल देवी ,अशोक राम, सिकंदर राम, सीता देवी, सिकंदर राम,सुनीता देवी,नंदकिशोर मेहता, बीना मेहता,किरण मेहता , संगीता देवी,मुखिया प्रतिनिधि कुशलचंद मेहता, चंदन मेहता,राकेश कुमार, कुशलचंद मेहता, विजय राम समेत अन्य मौजूद थे.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)