समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
काशी में पंचकोसी मार्ग के तीसरे पड़ाव रामेश्वर महादेव मंदिर परिक्षेत्र में लगने वाला सुप्रसिद्ध लोटा भांटा मेला सोमवार को सकुशल सम्पन्न हुआ।जिसमे लाखों लोगों ने बाटी चोखा बना कर प्रसाद ग्रहण किया और मेले का आनंद लिया।वही मेला संपन्न होने के बाद मंगलवार को खंड विकास अधिकारी के साथ अन्य कर्मचारी ने भगवान को भाटी चोखा का भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण किया।अब मेले परिक्षेत्र में फैली गंदगी की साफ सफाई कार्य को करने के लिए मंगलवार को सेवापुरी विकास खंड के लगभग 40 सफाई कर्मचारियों ने साफ सफाई का कार्य किया।लीडर शीतला प्रसाद ने बताया मेले के बाद फैली प्लास्टिक,पत्तल,राख, कूड़ा सहित अन्य वस्तुओं की साफ सफाई किया जिसमे अभी धर्मशाला,मंदिर और वरुणा घाट मुख्य रूप से शामिल रहा।वही खंड विकास अधिकारी सेवापुरी राजेश कुमार सिंह ने बताया मेला प्रारंभ होने से पूर्व ही कर्मचारियों की तैनाती की गई थी, मंगलवार मेला संपन्न होने के बाद भी कार्य कर रहे जिससे बाजार और मंदिर परिसर साफ सुथरा बना रहे।सफाई कार्य में मुख्य रूप से राकेश सिंह,हरिनाथ पाल,राज किशोर,कैलाश पप्पू राम,संजय पटेल सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



