google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शुभा अग्रवाल जाइंट्सश्री एवं आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट अवार्ड से वहीं सम्मानित

जाइंटस वेलफेयर फ़ाउंडेशन फेडरेशन 5 की वार्षिक अधिवेशन समारोह बहजोई में फेडरेशन के अध्यक्ष डॉक्टर उमेश अग्रवाल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । जहाँ वूमेन पावर चंदौसी की अध्यक्षा शुभा अग्रवाल को जाइंट श्री एवं आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया इस अधिवेशन समारोह में मुख्य अतिथि वर्ल्ड चेयरमैन एस पी चतुर्वेदी फेडरेशन 1 ए की अध्यक्षा पूनम रावल जी एवं फेडरेशन 2 सी के अध्यक्ष प्रशान्त माली जी मुम्बई से मौजूद रहे इस अधिवेशन कार्यक्रम में छह राज्यों सेआने वाले सौ से भी अधिक ग्रुप के काउंसिल पदाधिकारी और पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पूरे वर्ष किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया । इस अधिवेशन में जायन्ट्स ग्रुप वूमेन पावर चंदौसी ने बहजोई में 12 अवार्ड लेकर अपना परचम लहराया ।
इसमें प्रेसिडेंट शुभा अग्रवाल को जाइंट्सश्री,आउटस्टैंडिंग प्रेसीडेंट ,ग्रुप एक्सटेंशन,मेम्बरशिप ग्रोथ, न्यू ग्रुप डेडिकेशन डेडिकेशन, सर्विस एंड डेडिकेशन वीक,समर कैंप आदि अवार्ड एवं सर्टिफ़िकेट दिए गए। इसी क्रम में ग्रुप को आउटस्टैंडिंग ग्रुप,आउटस्टैंडिंग सहेली ग्रुप, मोस्ट एक्टिव ग्रुप के अवार्ड एवं सर्टिफ़िकेट दिए गए। इस अवसर पर ग्रुप से अलका अंजलि और सारिका मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)