google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जीर्णोद्धार के बाद बजरंगबली मंदिर में आज विराजेंगे भगवान बजरंगबली, धार्मिक अनुष्ठान के साथ अखंड संकीर्तन शुरू

समाज जागरण
गोड्डा

मेहरमा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित भगवान बजरंगबली मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद प्रतिमा स्थापना को लेकर गुरुवार को पूरे विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन भी प्रारंभ किया गया। हरे रामा, हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे की धून से पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा है। संकीर्तन में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान में यजमान के रूप में अपनी पत्नी के साथ बाबूलाल साह के अलावा बीडीओ अभिनव कुमार, सीओ खगेन महतो,बीपीओ अजीत कुमार सिंह सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। बताया गया कि प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर की स्थिति इन दिनों काफी जर्जर हो गई थी। इसे देखते हुए बीडीओ अभिनव कुमार की अगुवाई में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। कार्य पूरा होने के बाद पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान शुरू किए गए। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को विधि-विधान के साथ नवनिर्मित मंदिर में भगवान बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसे लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। नवनिर्मित मंदिर में भगवान बजरंगबली के विराजने के साथ ही मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर स्थानीय लोगों में संतोष कुमार साह, गोपी साह, जगदीश साह, गनोरी साह, मुकेश कुमार, योगेश कुमार, टिंकू यादव, मुरलीधर यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)