google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनपरा नाइट सर्कल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एजे 11 बनी विजेता, नाइट्स रही उपविजेता

मुख्य अतिथि द्वारा विजेता/उपविजेता को ट्रॉफी की गई प्रदान

ऊर्जांचल संवाददाता मु० हफीज फुलील/ दैनिक समाज जागरण

अनपरा/ सोनभद्र। अनपरा कालोनी के बुद्ध पार्क के मैदान रात्रिकालीन सर्कल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एजे 11 और नाइट्स टीम के बीच खेला गया, जिसमे एजे 11 चार विकेट से विजयी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट्स की टीम ने 12 ओवरों मे 4 विकेट खोकर 72 रन बनाये जिसमे दिनेश पनिका उर्फ़ सोनू ने धमाकेदार 48 रनो की पारी खेली वहीं एजे 11 ने 10.3 ओवरों मे लक्ष्य को पूरा कर लिए और विजेता रही। फाइनल मुकाबले मे आकाश सचदेव ने तीन विकेट लिए वहीं एजे 11 के असुरजीत ने दो विकेट लिए प्रतियोगिता बेस्ट गेंदबाज आकाश सचदेव, बेस्ट बल्लेबाज मो आजम एवं प्लयेर ऑफ़ टूर्नामेंट नाइट्स टीम के दिनेश पनिका उर्फ़ सोनू रहे।
प्रतियोगिता मे पधारे मुख्य अतिथि के रूप मे इं निखिल चतुर्वेदी महाप्रबंधक प्रशासन अनपरा तापीय परियोजना रहे। जिन्होंने खेल कूद को अति महत्वपूर्ण बताया खेल हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक साथ ही विद्युत् कर्मी इं खेलों के माध्यम से नए उत्साह की अनुभूति करते हैँ जिससे निगम कार्य मे पुरे जोश के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन भी करते हैँ प्रतियोगिता मे सभी खेले गए मैचों के मैन ऑफ़ द मैच रहे खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया तथा विजेता/उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान की गयी। प्रतियोगिता के सफल कार्यक्रम मे मुख्य रूप से इं चंद्र प्रकाश, इं महेंद्र सिंह, इं संजय सिंह, इं विजय कुमार दिनकर, इं पवन तिवारी, इं राम ज्ञान सिंह, इं प्रवीण वर्मा, इं सतीश यादव, इं असुरजीत शर्मा, इं प्रवीण कश्यप, इं शैलेश यादव, डॉ विशाल मोहन कुशवाहा, इं विष्णु देव झा, इं आकाश सचदेव, इं विशाल मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, नीलेश भारती समेत काफ़ी लोग मौजूद रहे वही आयोजन समिति मे मुख्य आयोजक मे इंद्रसेन गौतम, विजेंद्र सिंह, सरंक्षक इं चंद्र प्रकाश, डॉ विशाल मोहन,विशाल शाही, शुभम वर्मा, संजय वाल्मीकि, घनश्याम भारती, देवव्रत, संजय प्रजापति, दीपक भारती, नागेंद्र वर्मा, रवि प्रकाश, मनोज लोधी समेत सैकड़ों की संख्या मे काफ़ी दर्शक भी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)