google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वत सावित्री व्रत रखकर महिलाओं ने की पूजा अर्चना

पति की दीर्घायु अखंड सौभाग्य के लिए रखा व्रत

कटनी /
पति की दीर्घायु और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आज सुहागन महिलाओं ने आज वट सावित्री का व्रत किया। हिन्दू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि आज महिलाओं ने शुभ मुहूर्त में वट वृक्ष की पूजा की और कथा सुनीं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत रखने से शास्त्रसम्मत फल की प्राप्ति होती है और व्रती महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है विवाहित महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत महत्वपूर्ण पर्व है, जो पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। वट सावित्री व्रत का महत्व अत्यधिक है। तृप्ति दुबे, शिवानी दुबे, केतकी दुबे ने बताया कि इस व्रत को करने से पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथा के अनुसार सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लिए थे, जिससे यह व्रत अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)