समाज जागरण
राजगढ़ मीरजापुर /विकासखंड राजगढ़ के हिनौता दरबान में प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में बजरंग सेवा समिति हिनौता ददरा श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु धर्मशाला का निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। प्राचीन हनुमान मंदिर पर प्रतिदिन हजारों दर्शन हनुमान भक्त दर्शन करने आते हैं। हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार पूजन अरचन बिधि पूर्वक होता है। छोटे बड़े शादी विवाह पूरे वर्ष मंदिर परिसर में आयोजित होता है। जिससे लोगों को ठहरने व कार्यक्रम में मौसम का व्यवधान उत्पन्न होता है। बजरंग समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर में अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। जिस मंदिर की ख्याति पूरे पूर्वांचल में है। मंदिर में दर्शन पूजन हेतु दूसरे राज्य के भी भक्तगणों का आवागमन लगा रहता है।
दर्शनार्थियों के सुविधा को देखते हुए धर्मशाला निर्माण में रामपुर सक्त्तेसगढ़ क्षेत्र के मैनेजिंग डायरेक्टर शहनाई कंस्ट्रक्शन अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल के द्वारा शुक्रवार को दान स्वरूप हाईवा से बीस एम एम काली गिट्टी गिराकर निर्माण कार्य में गति प्रदान किया। इससे पहले भी उन्होंने नदिहार के आदर्श तालाब के पास मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। दीन दुखियों की मदद में हमेशा इनका हाथ आगे रहता है। कोई समस्या होने पर शहनाई परिवार के सदस्यों के माध्यम से समस्या का समाधान भी इनके द्वारा किया जाता है।
ग्रामीणों की सेवा सत्कार के अलावा मदद के लिए इनका हाथ हमेशा आगे रहता है। जिले के सबसे चर्चित युवा समाजसेवी अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल लोगों की समस्या समाधान करना इनका प्रथम लक्ष्य है। आज उनके द्वारा हनुमान समिति हिनौता द्वारा उनके इस सहयोग के लिए ग्राम वासियों के द्वारा सराहना की । वही छोटू पटेल द्वारा पिछले दिनो हजारों भक्तों को भंडारे में महाप्रसाद का वितरण किया गया था। शहनाई कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल मीरजापुर जिले के एक उभरते हुए युवा समाजसेवी है। जो क्षेत्र में समाज के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। मंदिर के पुजारी ने पूजन अर्चन के बाद भक्तगणों को प्रसाद भी वितरण किया। बजरंग समिति के सदस्य शिबू पटेल, संजय सिंह समाजसेवी,मनीष पटेल ,प्रवीण कुमार सिंह,ओम विष्णु देव, ओम ब्रह्मा देव, अमरेश चंद्र सिंह, समित सिंह, संतोष पाठक मौजूद रहे।



