गांव गरवा में 100 करोड रुपए की लागत से बनने वाले मछली पालन एवं अनुसंधान केंद्र का जल्द होगा शिलान्यास : पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल

लोहारू से दिल्ली एयरपोर्ट तक बंद हाईवे का निर्माण करवाने, हलके में औद्योगिक इकाई स्थापित करवाने और क्षेत्र के किसानों के खेतों में खजूर की खेती करवाने के लिए लगातार प्रयासरत रहूंगा : पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता।( महेन्द्र जावला बहल )

बहल, 20 फरवरी। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भिवानी जिले का श्वेत झिंगा अमेरिका सहित विकसित देशों में निर्यात हो रहा है और इसको देखते हुए हल्के के गांव गरवा में 100 करोड रुपए की लागत से मछली पालन एवं अनुसंधान केंद्र का निर्माण करवाया जा रहा है ताकि जिले सहित आसपास जिलों में मछली पालन को बढ़ावा मिले और मछली पालक किसानों को करोड़ों रुपए की आमदनी हो सके। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को चैहड़ खुर्द, बहल, पातवान, गरवा, मिठ्ठी,
बुद्धशैली, बख्तावरपुरा, ढ़ाणी दयाचंद, मंढोलीकलां, हरियावास, ओबरा आदि गांवो का दौरा कर शादी समारोह में शामिल हुए।

उन्होंने नवविवाहितों को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि लोहारू का लघु सचिवालय का विस्तार और लोहारू के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर विकास के लिए करोड़ों रुपए मंजूर करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से लोहारू के किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि लोहारू से दिल्ली एयरपोर्ट तक बंद हाईवे का निर्माण करवाने, बहल, लोहारू तथा सिवानी में औद्योगिक इकाई स्थापित करवाने और विधानसभा क्षेत्र के किसानों के खेतों में खजूर की खेती करवाने के लिए लगातार प्रयासरत रहूंगा।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नीतिगत फैसले लेकर की हर वर्ग की भलाई के लिए अंतोदय की भावना से काम कर रही है सभी वर्गों को इससे सीधा फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन के साथ-साथ किसान को प्रोसेसिंग पर ध्यान देना चाहिए, जिससे उसका कारोबार और आमदनी बढ़े। सरकार इसके लिए सहायता राशि प्रदान कर रही है, जिसका किसानों को लाभ उठाना चाहिए। दलाल ने कहा कि भाजपा ने नीति बनाकर देशहित में काम किया है, भारत की आज विश्व में अलग ही पहचान बनी है, देश ने अपने खोई हुई साख को फिर से हासिल किया है।

केंद्र सरकार की तरह प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनहितकारी नीतियां लागू कर लोगों का विश्वास जीतने का काम किया है। बिना खर्ची और बिना पर्ची तथा योग्यता के आधार पर नौकरी प्रदान करने से युवाओं में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के बारे में सोचती है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना मजबूत हुई है। इस अवसर पर अनेक साथ जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा बहल, मंडल अध्यक्ष सुनील सांगवान सिरसी, कर्मवीर चैहडिया, डा. विजेंद्र कस्बा, सहित पार्टी पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि , कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)