google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजसू के प्रखंड अध्यक्ष ने सीओ व बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ठाकुर

ईचागढ़ -सरायकेला जिला के कुकड़ु प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने अंचलाधिकारी व बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपकर चौकीदार बहाली को लेकर 25 जुलाई से पहले आय, आवासीय, जाती एवं चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत करने का मांग किया गया है। दोनों पदाधिकारियों के अनुपस्थिति में लेखापाल को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो ने बताया कि ग्रामीण चौकीदारों की रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी किया गया है। आवेदन जमा करने का अंतिम तिथि 25 जुलाई 2024 है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को समय पर सभी प्रमाण पत्र नहीं मिलने से वे आवेदन जमा करने से बंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आवेदकों का आय , आवासीय, जाती एवं चरित्र प्रमाण पत्र के चक्कर काटना पड़ रहा है। कार्यालय में काफी बच्चों का भीड़ देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीडीओ व सीओ से 25 जुलाई से पूर्व सभी प्रमाण पत्र निर्गत करने का मांग किया गया है, ताकि आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी चौकीदार के रिक्त पदों हेतु आवेदन करने से बंचित नहीं हो। मौके पर आजसू के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)