विकसित भारत का बजट में हर वर्ग को रखा विशेष ख्याल : भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता।
मनोज कुमार
संवादाता हजारीबाग।
मोदी सरकार की तीसरे कार्यकाल की पहला बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में दिन मंगलवार को बजट पेश किया। संसद में पेश हुए आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने बताया कि मोदी सरकार की तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 18वीं लोकसभा का बजट 2024-25 में विशेष रूप से अन्नदाताओं, महिलाओं की समृद्धि, युवाओं के रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित करने वाला बजट है। विकसित भारत का बजट में हर वर्ग को विशेष ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और लचीलापन, रोजगार एवं कौशल, समावेशी मानव संसाधन विकास एवं सामाजिक न्याय, विनिर्माण एवं सेवाएँ, शहरी विकास, ऊर्जा संरक्षण, अवसंरचना, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास और नई पीढ़ी के सुधार, चतुर्दिक समृद्धि एवं सशक्त विकास को समर्पित बजट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



