google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आरक्षण पर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- ‘आरक्षण था, आरक्षण है, आरक्षण रहेगा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों पर निशाना साधते हुए इसे पीडीए समाज का अधिकार बताया है। उन्होंने ‘आरक्षण सुधार’ के नाम पर आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, “अखिलेश यादव के पी का मतलब पंडित नहीं, पीडीए है।” उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आरक्षण सुधार’ के नाम पर ‘आरक्षण समाप्ति’ का षड्यंत्र किया जा रहा है और इसे पीडीए समाज के खिलाफ एक और गहरी साजिश बताया।

सपा प्रमुख ने कहा कि आरक्षण पीडीए समाज का अधिकार है, किसी की इच्छा का विषय नहीं। उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि समय-समय पर ‘समीक्षा’, ‘सुधार’, ‘क्रीमीलेयर’ और ‘आरक्षण त्यागने’ जैसे अलग-अलग मुद्दों के जरिए आरक्षण के विरोध की कोशिश की जाती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सदियों से शोषित और वंचित लोगों को मिले आरक्षण के अधिकार को कमजोर करने की कोशिशें अलग-अलग रूपों में सामने आती रही हैं। उन्होंने इन प्रयासों को आरक्षण के अधिकार की हकमारी बताया।

अपने संदेश के अंत में अखिलेश यादव ने जोर देते हुए कहा, “आरक्षण था, आरक्षण है, आरक्षण रहेगा!” उनके इस बयान को आगामी राजनीतिक विमर्श के बीच आरक्षण के मुद्दे पर सपा के रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

अखिलेशयादव #PDA #आरक्षण #समाजवादीपार्टी #यूपी_राजनीति


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)