
रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव
अलीगढ़ टप्पल थाना क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल हाईवे स्थित यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सेना भर्ती में बनाए गए नए नियमों के खिलाफ सैकड़ों की तादाद में सड़कों पर उतरकर आए नौजवान लड़को के द्वारा जहां एक तरफ यूपी हरियाणा रोडवेज बसों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई। तो वहीं हालातों पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी खैर सहित पुलिसकर्मियों व पत्रकारों के ऊपर गुस्साए लड़कों के द्वारा जमकर पथराव किया गया। अग्नि वीरों के द्वारा पुलिसकर्मियों पर किए गए इस पथराव के बाद सीओ खैर समेत कई पुलिसकर्मी सहित पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए लड़कों के द्वारा किए गए पथराव में घायल क्षेत्र अधिकारी व पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए उच्च अधिकारियों के द्वारा आनन-फानन में सीएचसी खैर में भर्ती कराया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



