आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
सोनभद्र। सोन संगीत फाउंडेशन के तत्वावधान में 10 जनवरी शनिवार की शाम 6 बजे विवेकानंद प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व संगीत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। संस्था के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने बताया कि ओज के शिखर, अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ कवि कमलेश मिश्र राजहंस जिनका सारस्वत नागरिक अभिनन्दन होगा। इसके अलावा कई नामचीन हस्तियों का सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि आजमगढ़ से शायर अहमद आजमी, प्रयागराज से शारिक मखदूम फूलपुरी, भदोही से संदीपकुमार बालाजी के अलावा जनपद की श्रेष्ठ कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान, गीतकार ईश्वर विरागी, प्रदुम्न त्रिपाठी, अशोक तिवारी धर्मेश चौहान, विवेक चतुर्वेदी, सुनील चौचक, दयानंद दयालू, दिलीप सिंह दीपक, जयराम सोनी, प्रभात सिंह चंदेल चंदौली से शिवदास कवि समेत अन्य कविगण काव्य पाठ करेंगे। वहीं सरस संगीत का आयोजन कवि सम्मेलन के बाद रात्रि 8 बजे से 11 बजे रात्रि तक होगा, जिसमें नामचीन गायकों, वादकों की उपस्थिति रहेगी। पूर्वांचल के माने जाने भोजपुरी गायक चंदन सिंह मधुर, बिहार से लोक गायिका रेशमी शर्मा अपने म्यूजिक ग्रुप संतोष मौर्या समेत पदार्पण कर रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



