google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र मे हुए मोब लिंचिंग मामले के सभी आरोपी ने कोर्ट मे किया आत्मसमर्पण

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखण्ड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के पथरा गांव मे हुए मोब लिंचिंग मामले के सभी अभियुक्तो ने कोर्ट मे आत्म समर्पण कर दिया है।ग़ौरतलब है कि थाना कांड संख्या 22/25 के तहत पिछले 29 मार्च को  थाना क्षेत्र के पथरा गांव मे रात्रि में चोर समझकर भीड़ द्वारा दो लोगो पर हमला कर दिया गया था निसमे एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले मे पुलिस द्वारा त्वरित करवाई में गो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया था।थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि लगातार पुलिस की दबिस और छापेमारी से घबराकर सभी अभियुक्त मंजर हुसैन,मकबूल अहमद,नुरहसीं अहमद,आदिल अहमद,रुस्तम सह,अदिर साह,हाज़िर खान,गुलाम सरवर,यासिर खान,नईम खान,टीपू खान,जलील अहमद,और इस्लाम अहमद संहि पथरा गावं निवासी द्वारा कोर्ट मे आत्म समर्पण कर दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)