google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनपद के सभी संस्थान दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत मास्टर डाटा एवं संस्थाओं का डिजीटल हस्ताक्षर अंतिम तिथि 22 अगस्त तक कराये वेरिफाई।

जनपद के सभी संस्थान दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शासन द्वारा जारी समय-सारणी अनुसार मास्टर डाटा एवं संस्थाओं का डिजीटल हस्ताक्षर अंतिम तिथि दिनांक 22 अगस्त 2022 तक कराये वेरिफाई।

उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के निर्देशों के क्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौतम बुद्ध नगर लवेश कुमार सिसौदिया ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत कक्षा 11-12 एवं अन्य कक्षाओं के संस्थानों का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि शासन द्वारा जारी समय-सारणी अनुसार मास्टर डाटा एवं संस्थाओं का डिजीटल हस्ताक्षर वेरिफाई कराने की अन्तिम तिथि 22.08.2022 निर्धारित है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति की कार्यवाही समय-सारणी अनुसार संस्थान स्तर पर संचालित है। शिक्षण संस्थान अपने पाठ्यक्रम, पाठयक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस का विवरण मास्टर डाटा में सही ढंग से पूर्ण करने के लिए बिंदुवार विवरण का ध्यान रखेंगे।
उन्होंने बिंदुवार विवरण के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया कि 1. शिक्षण संस्थान में डिजीटल हस्ताक्षर से डाटा वैरिफाई करने वाले अधिकारियों का नाम व अन्य सूचनायें सम्बंधित संस्थान से सत्यापित कराने के बाद ही डिजीटल हस्ताक्षर वैरिफाई किये जायेगें, जिससे संस्थान द्वारा डाटा अग्रसारित किये जाने के समय किसी प्रकार की गलती की सम्भावना न रहें। 2. अन्तिम तिथि का इन्तजार किये बगैर जिन संस्थानों द्वारा अपना डिजीटल हस्ताक्षर प्रमाणित नही कराया है, वह तत्काल समाज कल्याण विभाग में उपस्थिति होकर डिजीटल हस्ताक्षर प्रमाणित करा लें। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)