समाज जागरण संवादाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। जिले में चल रहे दो दिवसीय कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान में कोटा ब्लॉक में 5948 मस्तूरी ब्लॉक में 9153 तखतपुर ब्लॉक में 6477 बिल्हा में 5486 एवं बिलासपुर में 5165 लोगों को को.वैक्सीनेशन लगाया गया है जिसमें मस्तूरी ब्लाक सबसे अव्वल नंबर पर है। वैक्सीनेशन 21 अगस्त को लास्ट दिवस है,मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के 131 ग्राम पंचायतों में कोविड टीकाकरण महाअभियान दिनांक 20 एवं 21 अगस्त 2022 को आयोजित किया जाना हैं, जिसमें 12-17 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 का प्रथम एवं द्वितीय डोज एवं 18+ के लोगों को कोविड का बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज लगाया जायेगा। टीकाकरण का समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। प्रतिरक्षा प्रणाली (कोरोना से बचाव ) को अतिरिक्त ताकत देने के लिए बूस्टर डोज पर इस अभियान में विशेष ध्यान केन्द्रित हैं। यह महाभियान पूरे जिले के साथ ही साथ विकासखंड मस्तूरी में आयोजित किया गया,जिसमें विकासखंड मस्तूरी के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में एवं नगर पंचायत मल्हार सहित लगभग 18600 लोगों को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया हैं।

यह टीकाकरण आजादी के 75वीं सालगिरह के अवसर पर पूर्णतः निःशुल्क है, जो 30 सितम्बर 2022 तक लागू हैं। विकासखंड मस्तूरी के सभी नागरिको से विनम्र अपील भी किया जा रहा है कि महाभियान का लाभ उठाते हुये अधिक से अधिक संख्या में कोविड-19 का बूस्टर (प्रिकॉशन डोज लगवाने लोगों से अपील किया जा रहा है इसी संबंध में शुक्रवार को जनपद पंचायत मस्तूरी के सभाकक्ष में जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें ने सभी ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवों को सभा कक्ष में बैठक लेकर निर्देशित किए थे। और आज महाअभियान के पहले दिन टीकाकरण का जायजा लेने ग्राम पंचायत दर्रीघाट, जयरामनगर,अकोला, हिर्री, मुड़पार खोरसी, टिकारी, मस्तूरी ग्राम पंचायतों का दौरा कर टीकाकरण महाअभियान का जायजा लिया।
- समाज जागरण का आज 29 नवंबर 2026 का ई-पेपर उपलब्ध, वेबसाइट पर पढ़ें पूरा अखबारनई दिल्ली। हिंदी समाचार पत्र समाज जागरण का 29 नवंबर 2026 का नवीनतम अंक पाठकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। पाठक अब अखबार का डिजिटल संस्करण पीडीएफ के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों पर पढ़ सकते हैं। समाज जागरण के इस अंक में देश-प्रदेश की प्रमुख खबरों…
- नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी का शिक्षक संघ ने किया स्वागतचोपन बीआरसी में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर किया अभिनंदन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जताई उम्मीद समाज जागरण सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी…
- नवीनगर के बभंडीह गांव में छापेमारी, 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, तस्कर फरारदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली…
- हूटर और प्रेशर हॉर्न पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन, बुलडोजर से नष्ट किए करीब 500 प्रतिबंधित उपकरणध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस का अभियान, काली फिल्म और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर भी कार्रवाई समाज जागरण सोनभद्र। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सोनभद्र पुलिस ने प्रतिबंधित हूटर, प्रेशर हॉर्न और तेज आवाज करने वाले साइलेंसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…
- सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज गाजीपुर में लैंप लाइटिंग, ओथ टेकिंग सेरिमनी, फ्रेशर पार्टी एवं फेयरवेल का भव्य आयोजनबिकास रायब्यूरो चीफ गाजीपुरसमाज जागरण सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अंतर्गत सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा लैंप लाइटिंग ओथ टेकिंग सेरिमनी, फ्रेशर पार्टी एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया । इस उत्कृष्ट कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के चीफ मेनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर आनंद सिंह जी एवं मैनेजेजिंग…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




