पटना:–आर.सी.सेंट्रल स्कूल, एजी कालोनी, पटना के तत्वावधान में कक्षाश: अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में अभिभावक बंधु-भगिनी की उपस्थिति रही। अभिभावक गोष्ठी का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी सह बजरंग दल के महामंत्री राकेश कुमार झा जी के श्री कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के पश्चात उपस्थित अभिभावक बंधु-भगिनी का परिचय प्रधानाचार्य ने कराया जबकि संचालन कार्यक्रम प्रमुख श्रीमती गुंजा सिंह द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना शिव कुमार साहू के द्वारा प्रस्तुत किया गया। अभिभावक बंधु-भगिनी को संबोधित करते हुए राकेश कुमार झा ने बताया कि यह विद्यालय बच्चों के विकास के लिए संकल्पित तो है ही परन्तु हम अभिभावक बंधु-भगिनी को सजग रहकर सहयोग करना पड़ेगा ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। वहीं अभिभावक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ -साथ हम अभिभावकों की भी महत्ती भूमिका है।हम अपनी भूमिका से इंकार नहीं कर सकते हैं। उपस्थित अभिभावक बंधु-भगिनी के द्वारा कतिपय महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए।इन सुझावों के आलोक में प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि हम सब यहां अध्ययनरत बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देंगे। आपके नौनिहाल बच्चों को “घर का दीपक और जग का दिवाकर” बनाकर वापस करेंगे। आवश्यकता है आप और हम दोनों का सकारात्मक सहयोग मिले। यहां अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षक बंधु -भगिनी काफी अनुभवी व परिश्रमी हैं।आप भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें ताकि बच्चों के बीच आ रही समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जा सके। आभार ज्ञापन दिवसाधिकारी काजल कुमारी के द्वारा प्रस्तुत किया गया।अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



