google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नीमडीह थाना पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब बनाने वालों का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़: आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए सरायकेला-खरसावां पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सतर्क और सक्रिय है। इसी क्रम में नीमडीह थाना क्षेत्र के तेतलो गांव में चल रही नकली विदेशी शराब फैक्ट्री पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब, कच्चा माल और पैकिंग सामग्री बरामद की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।



पुलिस अधीक्षक सरायकेला- खरसवाँ को मिले गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर निमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तेतलो गांव के रहने वाले अशोक गोप उर्फ वीडियो गोप- पिता रामू गोप के घर में छापामारी करने पर घर के मैन दरवाजे पर खड़े टेंपो में भारी मात्रा में लोड नकली अंग्रेजी शराब के साथ भादुडीह निवासी निरंजन गोराई और परसुडीह (जमशेदपुर) निवासी प्रकाश कुमार गुप्ता को मौके पर गिरफ्तार किया गया। दोनों नकली अंग्रेजी शराब तैयार कर उसे विभिन्न ब्रांडों के नाम देकर दोनों अपने टेंपो से नीमडीह एवं चांडिल थाना क्षेत्र में सप्लाई करते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली शराब और पैकिंग सामग्री जैसे McDowells No-1 Luxury और Iconiq White ब्रांड की सैकड़ों बोतलें, लगभग 100 लीटर स्प्रिट, नकली स्टिकर, ढक्कन, खाली बोतलें और रंग-बिरंगे ड्रम जब्त किया ।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी लंबे समय से नकली शराब का कारोबार कर रहे थे और स्थानीय बाजार में खपाने की कोशिश में थे। आरोपियों के खिलाफ नीमडीह थाना कांड संख्या 53/2025 दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला चलाया जाएगा।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी के साथ केशनाथ प्रसाद, दशरथ हेम्ब्रम, पंकज कुमार शुक्ला, टुना प्रसाद सिंह,आरक्षी बलराम महतो, आशीष पोद्दार सहित नीमडी थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)