google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अलपीटो मुखिया सुमिता देवी निलंबित, पंचायती राज विभाग ने जारी किया आदेश।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़ ।प्रखंड के अलपीटो मुखिया सुमिता देवी निलंबित का आदेश जारी किया गया है।यह आदेश प्रदेश पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक ने जारी किया है।जारी  आदेश में बताया गया कि उपायुक्त, हजारीबाग के पत्रांक 323 दिनांक 21.04.2025 द्वारा अलपीटो मुखिया की वित्तीय शक्ति जब्त करने की अनुशंसा की गई थी।

अपलीटो में मनरेगा, 15 वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों से संबंधित योजनाओ में नियम विरूद्ध क्रियांवयन कराने एवं मुखिया एवं उनके पति धनेश्वर यादव पर अनियमितता किए जाने  का आरोप लगाया गया है।जिस पर अलपीटो मुखिया को निलंबित करते हुए वित्तीय ाक्तियां जब्त करने का आदेश जारी किया गया है।जाहिर है लगाए आरोप के तहत मुखिया एवं उनके पति धनेश्वर यादव एवं अन्य पर विष्णुगढ़ थाने में मामला भी दर्ज कराया गया।मामला विष्णुगढ़ बीडीओ अखिलेश कुमार के बयान पर दर्ज किया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)