बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर दैनिक समाज जागरण
सत्यदेव डिग्री कालेज गाजीपुर के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चंद्रशेखर की पुण्यतिथि मनाई गई।सबसे पहले उनके चित्र पर सभी उपस्थित जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर चंद्रशेखर जी के कार्यों को याद करते हुए सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर के निदेशक अमित रघुवंशी ने उन्हें युवा तुर्क क्यों कहा जाता है इस पर प्रकाश डाला।उन्होंने यह भी बताया कि चंद्रशेखर जी का कर्मवीर सत्यदेव सिंह संस्थापक सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के परिवार से घनिष्ठ संबंध रहा है।
प्रसिद्ध लोहियावादी नेता सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी के साथ स्व०चंद्रशेखर जी इलाहाबाद विश्व विद्यालय में पढ़े थे ।समाजवाद के पुरोधा स्व० चंद्रशेखर जी के कृतित्व पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर के कोऑर्डिनेटर डॉ o राम चन्द्र दूबे ने विस्तृत प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के अंत में सत्यदेव डिग्री कालेज गाजीपुर के उप प्राचार्य नवनीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस कार्य क्रम में सत्यदेव फार्मेसी कालेज के प्राचार्य डॉ तेज प्रताप सिंह ,सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर के प्रिंसिपल चंद्र सेन तिवारी सहित डिग्री कालेज के विद्वान प्राध्यापक गण और समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



