google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अंबेडकरनगर: साइकिल सवार छात्रा के साथ छेड़खानी, संतुलन बिगड़ने से छात्रा घायल, मौत

समाज जागरण डेस्क

जनपद अंबेडकर नगर थाना हंसवर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ पर एक कॉलेज छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की जिसके कारण छात्रा की साइकिल के संतुलन बिगड़ा और फिर काल के गाल मे समा गयी। बताया जाता है कि छात्रा की साइकिल के संतुलन बिगड़ने के कारण पीछे से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल के चपेट मे आ गयी। स्थानीय लोगों के मदद से छात्रा को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले मे छात्रा के परिजनों के द्वारा तहरीर दी गयी है जिसके आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं मे केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व स्थानी व्यक्ति के मदद से तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मामले मे पुलिस ने बताया है कि मामले कि जाँच गहनता से की जा रही है।

घटना के विडियों तेजी से सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद लोगों मे भारी आक्रोश है और योगी सरकार से मांग किया है कि प्रथम दृष्या बुल्डोजर की कार्यवाही बनती है बांकि तो जान की विषय है। ऐसे लफंगो को ऐसी सजा मिले की अगली बार किसी मांग बहन के दुपट्टा छुने से पहले इनका रूह कांप जाये।

इसके अलावा भी लोंगों के अलग अलग राय है, कोई फांसी के मांग कर रहे है तो कोई कह रहे है कि यह लोग न आगे बढ़ेंगे और न ही तो किसी को बढ़ने देंगे। सुदर्शन न्यूज के अनुसार तीनों अभियुक्त समुदाय विशेष से है।

आदित्य तिवारी नामक टवीटर हैंडल से किए गए टवीट मे लिखा गया है कि, पहले लड़की का दुपट्टा खीचा और फिर मोटरसाइकिल से रौंद दिया जब छात्रा कॉलेज से लौट रही थी। मामले मे छात्रा के पिता ने कहा है कि शाहबाज और अरबाज कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)