google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पिता के आंसुओं को किया अनदेखी, बेटी ने थाने मे प्रेमी से रचायी शादी।।

समाज जागरण डेस्क

औरेया उत्तर प्रदेश।। पिता के आंसूओं को दरकिनार कर एक मॉडन जमाने की बेटी ने थाने मे अपने प्रेमी से रचा ली शादी। पिता लगाता रहा गुहार। मामला उत्तर प्रदेश के औरेया जिला थाना दिबियापुर की है। जहाँ थाना परिसर मे स्थित मंदिर मे बालिग प्रेमी युगल नितिन ने शबनम शादी रचा ली है। एक पिता के द्वारा थाने मे गुहार लगाने की विडियों वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक औरेया आईपीएस चारू निगम के द्वारा मिडिया को बाइट दिया गया है जिसमे प्रेमी युगल को बालिग होना बताते हुए सुरक्षा मांगने की बात कही गयी है। उन्होने कहा कि प्रेमी युगल को लड़की के माता पिता से डर था कि उनके खिलाफ गलत तरीके से मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है इसलिए दोनों ने थाने मे आकर सांकेतिक शादी कर लिया है। इस मामले मे अभी तक कोई तहरीर नही मिला है अगर मिलता है तो उचित कार्यवाही की जायेगी।

वही एक विडियों एक वेबस पिता का है जिसमे एक लाचार पिता पुलिस सिस्टम से सवाल पुछ रही है कि आखिर थाने मे पुलिस के मौजुदगी मे शादी कैसे हो गया। क्या पुलिस का इतना भी कर्तव्य नही है कि लड़की के माता पिता को सूचना दे उनकी राय ले। वही थाने के पुलिस मामले मे पला झाड़ने की कोशिश करती नजर आ रही है। कह रही है कि दोनो लोग आया और थाने मे स्थित मंदिर मे शादी कर लिया। एक पिता भी तो यही सवाल पूछ रहा है पुलिस सिस्टम से कि अगर शादी के जगह मर्डर होता तो पुलिस क्या करती ?

खैर एक बेवस पिता अब कर भी क्या सकते है बजाय अफसोस करने की जिसको खुन पसीने से पाला वह आज अपने पिता को दरकिनार कर, अपने परिजनों को त्याग कर प्रेमी का हाथ थाम लिया जिसे चार दिन पहले से जानती होगी। एक पिता के लिए तो यही मलाल जीवन भर रहेगा कि आखिरी लालन पालन मे कहाँ कमी रह गयी और अब समाज मे क्या जबाब देना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)