google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अररिया में खोला जाएगा आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, कला और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

किराए पर मकान की तालाश,इच्छुक मकान मालिक दूरभाष संख्या 8434553767 कर सकते हैं संपर्क

अररिया/डा. रूद्र किंकर।

अररिया में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक नया आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से जिले के नौजवान कलाकारों को शास्त्रीय नृत्य, संगीत, वाद्य यंत्र, और अन्य कला से संबंधित विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अररिया ने बताया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा कला, संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास हेतु अररिया जिला में आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा। इस हेतु जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अररिया द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि अररिया जिला में आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाने हेतु जिला मुख्यालय के प्रमुख क्षेत्र में 3000 (तीन हजार) वर्गफीट का मकान 20/-रू० प्रति वर्गफीट की दर से 60,000/- (साठ हजार) रूपये प्रति माह किराया (अधिकतम) का मकान किराये पर लिया जाना है। आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में गायन, वादन एवं नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाना है। इस हेतु इच्छुक मकान मालिक जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कार्यालय, अररिया में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही दूरभाष संख्या 8434553767 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)