google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फैक्टनेब पांचवा राज्य सम्मेलन 16 जून को गेट पब्लिक लाइब्रेरी गर्दनीबाग पटना में, तैयारी अंतिम चरण में:संयोजक

सम्मेलन में सूबे के सभी संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत: प्रो. अरुण गौतम

पटना ।

बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ ( फैक्टनेब) का पांचवा राज्य सम्मेलन आगामी 16 जून को गेट पब्लिक लाइब्रेरी गर्दनीबाग पटना आहूत है ।फैक्टनेब के प्रधान संयोजक डा शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा , राज्य संयोजक प्रो राजीव रंजन एवं राज्य मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ने बताया कि सम्मेलन को लेकर तैयारियां अन्तिम चरण पर है। कहा गया कि राज्य के 222 अनुदानित संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के लगभग चार सौ अधिकृत प्रतिनिधि के साथ ही पांच सौ से अधिक विशेष आमंत्रित प्रतिनिधि राज्य सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
फैक्टनेब के नेताओं ने बताया कि सम्मेलन के प्रथम सत्र को फुटाब के महासचिव सह विधान पार्षद डा संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद डा नवल किशोर यादव, विधान पार्षद डा संजीव कुमार सिंह, विधान पार्षद मदन मोहन झा, विधान पार्षद विरेन्द्र नारायण यादव, विधान पार्षद अफाक अहमद, विधान पार्षद जीवन कुमार एवं अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डा अरुण कुमार के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों एवं जन संगठनों के नेतागण संबोधित करेंगे।
सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र में प्रधान संयोजक के प्रतिवेदन के पश्चात आगे की रणनीति तय किया जाएगा तथा अगले सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)