ब्यूरो शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण
बिजनौर/किरतपुर आजादी का अमृत महोत्सव ”मेरी माटी मेरा देश” योजना के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी महोदय (प्रशा०) बिजनौर के दिए गए निर्देश के क्रम मे पालिका अधिशासी अधिकारी ओम गिरी के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद किरतपुर द्वारा अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जो पालिका कार्यालय से प्रारम्भ होकर मौहल्ला अम्बेडकरनगर, चोहनान, झण्डा, वाल्मीकि बस्ती, बुद्धुपारा, व जैन चौराहा से होते हुए कार्यालय मैं आकर सम्पन्न हुयी।
कलश यात्रा का श्री संजय जैन, आलोक अग्रवाल, सुभाष शर्मा, अशोक गुप्ता, कुणाल राजपूत, आशीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, हरद्वारीलाल आदि समाजसेवकों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया तथा इस मोके पर पालिका द्वारा जनप्रतिनिधियों, पालिका सभासद व गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित कर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री योगेन्द्र राजपूत व संचालन प्रधान लिपिक हसन मुस्तफ़ा द्वारा किया गया। सभा के मुख्य वक्ताओ मैं श्री गौरव पाराशर, रजनी कालरा व सभासदगण कन्हैया राणा, मयंक अग्रवाल, अंकुश जैन, अजब सिंह, सलीम, मौ0 आलिम, अशोक कुमार व फैज़ान, आबिद, इस्लाम, हाफिज अकबर आदि गणमान्य व्यक्ति व पालिका अवर अभियंता अनुराग कमल, सुरेन्द्र सिंह, ज्ञानेश्वरानन्द, मुस्तक़ीम, उमेन्द्र, प्रशांत, शहज़ाद, नासिर, विजयपाल, सलीम आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



